50 हजार की नकदी व चारपहिया वाहन के साथ तीन साइबर आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डीएसपी चंद्रशेखर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार साइबर आरोपियों में करमाटांड़ बस्ती के सहिल अंसारी, फैय्याज अंसारी व साकीब अंसारी शामिल है.

विज्ञापन

जामताड़ा. जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 50 हजार रुपये नगद, एक चार पहिया वाहन सहित अन्य सामान के साथ तीन साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. इसका खुलासा डीएसपी चंद्रशेखर ने शुक्रवार को साइबर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया. बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर चंद्रमणि भारती के नेतृत्व में इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी, एसआई बिनोद सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के करमाटांड़ बस्ती स्थित सहिल अंसारी के घर के बगल मैदान में छापेमारी की. इस दौरान साइबर अपराध करते तीन साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इसमें करमाटांड़ बस्ती का सहिल अंसारी, फैय्याज अंसारी व साकीब अंसारी शामिल है. इन तीनों के पास से पुलिस ने 50 हजार रुपये की नकदी, एक चारपहिया वाहन (जेएच 10 सी वाई 4845), एक बाइक, एक वोटर कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक लैपटॉप, तीन एटीएम, एक टैब, 14 सिम कार्ड व 11 मोबाइल जब्त किया है. इस संबंध में इन तीनों के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 25/2025 दर्ज कर जेल भेजा गया. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैली कस्टमर केयर, क्रेडिट, डेबिट कार्ड अपडेशन में अपना फर्जी मोबाइल नंबर देकर समस्या बताकर उसका निराकरण करने के नाम पर ठगी करना था. क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड बंद होने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर उनके मोबाइल में विभिन्न स्क्रीन शेयरिंग एप जैसे एनीडेस्क, रस्क डेस्क आदि डाउनलोड करवाकर सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करता था. बताया कि सभी मूल रूप से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, बिहार व पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ ठगी करता था. मौके पर साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, इंस्पेक्टर चंद्रमणि भारती, इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola