पूजा व जुलूस के दौरान निर्धारित गाइडलाइन करें पालन : एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन
पूजा व जुलूस के दौरान निर्धारित गाइडलाइन करें पालन : एसडीपीओ

कुंडहित. कुंडहित थाना परिसर में ईद, रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहित. कुंडहित थाना परिसर में ईद, रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ जमाले राजा ने की. इस अवसर पर मुख्य रूप से नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, एएसआइ महावीर टुडू, संजय कुमार दास मौजूद थे. बैठक में ईद, रामनवमी एवं चैती दुर्गापूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. एसडीपीओ ने कहा कि पूजा एवं जुलूस के दौरान सभी निर्धारित गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक होगा. रामनवमी जुलूस को निर्धारित मार्ग और समय पर ही निकाला जायेगा. जुलूस में डीजे कम आवाज में बजाया जा सकेगा. केवल धार्मिक गीत ही चलाए जायेंगे. कहा कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया का उपयोग बेहद सावधानी से की जाए. किसी भी प्रकार की अफवाह, गलत या भ्रामक सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की. कहा कि मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार ईद प्रेम, भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाया जाए. मौके पर गया प्रसाद चंद, रफीक हुसैन, विपद खां, वरुण मंडल, कुंदन गोस्वामी, जयदेव मंडल, शरम मंडल, अफिसर हेंब्रम, भास्कर माजी आदि थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola