कस्तूरबा की छात्रा की मौत मामले में कर्मियों से पांच घंटे तक हुई पूछताछ

Updated:
विज्ञापन
कस्तूरबा की छात्रा की मौत मामले में कर्मियों से पांच घंटे तक हुई पूछताछ

नारायणपुर. नारायणपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 11वीं की छात्रा छमोली टुडू की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है.

विज्ञापन

एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीम नारायणपुर कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंची प्रतिनिधि, नारायणपुर. नारायणपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 11वीं की छात्रा छमोली टुडू की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के निर्देश पर जामताड़ा उपायुक्त रवि आनंद द्वारा गठित जांच टीम विद्यालय पहुंचकर करीब पांच घंटे तक गहन पूछताछ की. टीम का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार कर रहे थे. जांच टीम में डीइओ चार्ल्स हेंब्रम, थाना प्रभारी मुराद हसन, सीआइ सौरभ सुमन, एमओ राजू रंजन, कल्याण पदाधिकारी दिवाकर कुमार, राजस्व कर्मचारी निरंजन मिश्रा, बीइइओ सर्किल मरांडी, बीपीओ अनामिका हांसदा व मुखिया मुन्नी मरांडी शामिल थे. टीम ने वार्डन पारुल मांझी समेत शिक्षिकाओं और अन्य कर्मचारियों से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ कर लिखित बयान दर्ज किया. विद्यालय के चौकीदार और रसोइया से भी पूछताछ की गयी. ज्ञात हो कि शनिवार को छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. परिजनों ने वार्डन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया था. मंत्री के हस्तक्षेप और जांच के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था. इसी क्रम में सोमवार को विस्तृत जांच की गयी. एसडीओ अनंत कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर गठित टीम ने सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार की है, जिसे शीघ्र ही उपायुक्त को सौंपा जायेगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी दोषी पाये जाएंगे, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और सभी की नजर अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola