पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है : एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन
पर्व  को शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है : एसडीपीओ

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना परिसर में सीओ चोनाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में ईद एवं रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, विद्यासागर. करमाटांड़ थाना परिसर में सीओ चोनाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में ईद एवं रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी ने कहा कि रामनवमी और ईद दोनों ही आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है. इन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहेगी. किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी ने कहा कि 21 मार्च को ईद और 26 मार्च को रामनवमी मनाया जाएगा. दोनों पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. शांति समिति के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रह कर आपसी समन्वय बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. मौके पर पुलिस निरीक्षक रविंद्रनाथ यादव, अंचल निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र मंडल, मितेश शाह, श्याम सुंदर मंडल, राम रतन मंडल, शिव नारायण मंडल, अजय यादव, वासुदेव मंडल, पंचानंद यादव, प्रकाश महतो, रामदेव मंडल आदि थे.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola