नाराणयपुर : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पुराने भवनों से खिड़की-दरवाजे उड़ा ले गये चोर

नारायणपुर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित पुराने सरकारी भवनों से खिड़की और दरवाजे चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है.
प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित पुराने सरकारी भवनों से खिड़की और दरवाजे चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. इन घटनाओं से न सिर्फ सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. बीते कुछ दिनों में एक के बाद एक भवनों के खिड़की-दरवाजे रात के अंधेरे में उखाड़कर अज्ञात चोर ले गए हैं. यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक इसे रोकने के लिए कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है. जानकारी के अनुसार, प्रखंड कार्यालय परिसर में कई पुराने सरकारी भवन हैं, जिनका उपयोग अलग-अलग विभागों द्वारा किया जाता रहा है. इनमें से कई भवन अब जर्जर अवस्था में है, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं. लोगों ने बताया कि कई भवनों के खिड़की-दरवाजे पूरी तरह गायब हो चुके हैं. इससे भवनों की संरचना और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रहे हैं. खुले भवनों में रात के समय असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है. क्या कहते हैं सीओ – सीओ ने बताया कि यह विषय उनके संज्ञान में आया है. रात्रि में चौकीदार की तैनाती की जाएगी, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. – देवराज गुप्ता, सीओ, नारायणपुर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










