नबी-ए-पाक की शिक्षा भाईचारे व मोहब्बत का पैगाम : हजरत जुलकरनैन

Updated:
विज्ञापन
नबी-ए-पाक की शिक्षा भाईचारे व मोहब्बत का पैगाम : हजरत जुलकरनैन

जामताड़ा. प्रखंड के चिरुनबांध गांव में ईद मिलादुन्नबी पर जलसे का आयोजन हुआ. बतौर मुख्य अतिथि हजरत जुलकरनैन बोखारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. प्रखंड के चिरुनबांध गांव में ईद मिलादुन्नबी पर जलसे का आयोजन हुआ. नबी-ए-पाक हजरत मोहम्मद साहब के 1500 साल पूरे होने की खुशी में कार्यक्रम हुआ. बतौर मुख्य अतिथि हजरत जुलकरनैन बोखारी अपने साहबजादे के साथ पधारे. कहा कि नबी-ए-पाक की शिक्षा आज भी इंसानियत के लिए सबसे बड़ा पैगाम है. उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में अमन-चैन और भाईचारा कायम रह सकता है. जलसे के आयोजन में स्थानीय लोगों का विशेष योगदान रहा. शेख पट्टी नौजवान कमेटी के अध्यक्ष सनाउल शेख के नेतृत्व में कमेटी के सदस्य इमाम जाहिद रजा, फरीद शेख, सद्दाम शेख, शराफत शेख, पिंटू शेख, जुम्मन शेख, राज शेख और धन्नु शेख ने सक्रिय भूमिका निभाई. पूरे कार्यक्रम में नबी-ए-पाक की शान में पैगाम-ए-मोहब्बत पेश किया गया और नमाज अदा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola