एसडीओ ने करमदहा मेला स्थल का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
एसडीओ ने करमदहा मेला स्थल का लिया जायजा

मुरलीपहाड़ी. एसडीओ अनंत कुमार एवं नारायणपुर प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने संयुक्त रूप से मकर संक्रांति पर लगने वाले 15 दिवसीय करमदहा मेला स्थल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. एसडीओ अनंत कुमार एवं नारायणपुर प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने संयुक्त रूप से मकर संक्रांति पर लगने वाले 15 दिवसीय करमदहा मेला स्थल का निरीक्षण किया. मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला समिति एवं मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आगंतुकों को सुविधा देने को लेकर चर्चा की. एसडीओ ने बाबा दुखिया मंदिर और मेला स्थल पर अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा की. विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. मेले में संभावित भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकासी मार्ग को सुव्यवस्थित करने, बैरिकेडिंग लगाने, स्वयंसेवकों और पुलिस बलों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश मेला कमेटी को दिए. मौके पर सीआइ निरंजन मिश्रा, मेला कमेटी के मुर्शीद अंसारी, बहाव अंसारी, इम्तियाज अंसारी सहित मंदिर कमेटी के उत्तम मंडल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola