मनरेगा में मजदूरों का डिमांड रुकना नहीं चाहिए : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
मनरेगा में मजदूरों का डिमांड रुकना नहीं चाहिए : बीडीओ

बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में मनरेगा से संचालित योजनाओं को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में मनरेगा से संचालित योजनाओं को लेकर बैठक हुई. बीडीओ ने कहा कि पुरानी योजनाओं को क्लोज करें, जो योजना क्लोज करने में ढुलमुल रवैया रखेंगे उन पर विभागीय कार्रवाई होगी. योजना स्थल पर जाकर योजना देखकर डिमांड करें, जिनमें मजदूरी भुगतान में दिक्कत हो रही हो को सभी ऑपरेटर सुधार करें. विभाग की ओर से आवास के लिए जो मानव दिवस मजदूरी निर्धारण किया गया है उसके अनुरूप डिमांड होना चाहिए. आवास योजना में डिमांड नहीं रुकनी चाहिए उसे जल्द से जल्द भुगतान करें. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा, करुणा कुमारी मंडल, प्रखंड समन्वयक शैलेश कुमार, रोजगार सेवक अनिल चौधरी, मेघलाल रजक, विष्णु सोरेन, सुमंतो दास, मो सुल्तान, नागेंद्र मुर्मू आदि कर्मी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola