राज्यस्तरीय टीम ने जिले में धान खरीदारी की ली जानकारी

Updated at : 28 Apr 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय टीम ने जिले में धान खरीदारी की ली जानकारी

जामताड़ा. जिले में धान अधिप्राप्ति की जानकारी लेने सोमवार को राज्यस्तरीय टीम पहुंची.

विज्ञापन

जामताड़ा. जिले में धान अधिप्राप्ति की जानकारी लेने सोमवार को राज्यस्तरीय टीम पहुंची. टीम में खाद्य एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय की उप सचिव जेसी विनिता केरकेट्टा व कृष्ण कुमार राम, प्रशाखा पदाधिकारी थे. इन लोगों ने जेएसएफसी के जामताड़ा स्थित गोदाम, फतेहपुर स्थित गोदाम, लैंपस, पैक्स व मिल का निरीक्षण किया. इस दौरान धान अधिप्राप्ति, सीएमआर आदि का समीक्षा की है. डीएसओ डॉ राजशेखर ने बताया कि जिले में अब तक 1.65 लाख क्विंटल धान की खरीदारी की गयी है. जिले का लक्ष्य दो लाख क्विंटल था. खरीददारी में जामताड़ा की अच्छी स्थिति है. दो दिनों और धान की खरीदी होनी है. मौके पर सहायक गोदाम प्रबंधक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola