जामताड़ा में गर्मी में पेयजल की समस्या होगी दूर, 2900 खराब चापाकल होंगे दुरूस्त

जामताड़ा. पीएचइडी ने गर्मी में जिले में पानी की समस्या दूर करने के लिए तैयारी शुरू कर दिया है.
पहल. पीएचइडी ने खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए राज्य को भेजा प्रस्ताव गर्मी में पेयजल संकट से निबटने के लिए बनाया गया है कंट्रोल रूम संवाददाता, जामताड़ा. पीएचइडी ने गर्मी में जिले में पानी की समस्या दूर करने के लिए तैयारी शुरू कर दिया है. साधारण मरम्मति अभाव में बंद पड़े चापाकलों को दुरुस्त करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिले के लोग कंट्रोल रूप में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए पीएचइडी ने सभी प्रखंडों के लिए नोडल पदाधिकारी व प्रमंडल स्तरीय नोडल पदाधिकारी बनाया है. पीएचइडी के अनुसार, जिले में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए करीब 16 हजार चापाकल स्थापित किए गए हैं. जिले में 1300 चापाकल एसआर श्रेणी में हैं, जो पूरी तरह से बंद है. वहीं, आरआरपी के तहत करीब 1600 चापाकल भी बंद पड़े हुए हैं. ऐसे में कुल मिलाकर लगभग 2900 चापाकल फिलहाल लोगों को पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है. बंद पड़े इन चापाकलों की मरम्मत को लेकर विभाग की ओर से राज्य को प्रस्ताव भेजा गया है. पेयजल और स्वच्छता विभाग चापाकल की मरम्मत के लिए 19,80,300 रुपये खर्च करेगा. विभाग ने इस वर्ष चापाकलों के विभिन्न पार्ट्स बदलने के लिए निविदा निकला है. इस राशि से चापाकल के पार्ट्स खरीदे जायेंगे. इसके बाद बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत की जायेगी. पीएचइडी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है. लोग चापाकलों की मरम्मत के लिए एइ-जेइ से करें संपर्क प्रमंडल स्तर पर कार्यरत कंट्रोल रूम में कार्यालय अवधि तक कनीय अभियंता अभिषेक कुमार चौधरी-मोबाइल -9525341434 एवं मनोज कुमार ठाकुर-मोबाइल 9155182519 पर संपर्क किया जा सकता है. जामताड़ा प्रखंड में जेइ मनोज कुमार-7982743430, जेइ अनंत कुमार साह-9525459597 व रत्नेश कुमार 9525056653 को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. करमाटांड़ प्रखंड के लिए जेइ अभिषेक बाड़ा-9835550255, नारायणपुर प्रखंड के लिए जेइ संतोष कुमार महतो-9955525176, नाला प्रखंड के लिए जेइ राज कुमार-8709356277, कुंडहित प्रखंड के लिए जेइ अमन कुमार-6806823040 व फतेहपुर प्रखंड के लिए जेइ विकास कुमार दास-9471329527 को बनाया है. वहीं, प्रमंडल स्तरीय नोडल पदाधिकारी में एइ विक्रम कुमार वर्णवाल-8709967721, एइ अशोक पासवान- 8603603990 व एइ विजय कुमार पासवान- 9431782609 को बनाया गया है. इसके अलावा विभागीय स्तरीय टॉल फ्री नंबर -18003456502, मोबाइल -9470176901 भी जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




