बिंदापाथर में अवैध रूप से भंडारित बालू व पांच हाइवा जब्त

Updated at : 14 Mar 2026 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
बिंदापाथर में अवैध रूप से भंडारित बालू व पांच हाइवा जब्त

जिला खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार व बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने अवैध खनन के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

बिंदापाथर. जिला खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार व बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने अवैध खनन के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान तुंबावेल गांव के समीप मैदान में अवैध रूप से भंडारित बालू को जब्त किया. जानकारी के अनुसार, अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि तुंबावेल गांव के पास बड़ी मात्रा में अवैध बालू डंप कर रखा गया है. सूचना मिलते ही खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए करीब पांच हाइवा बालू जब्त कर लिया. बताया जा रहा है कि बालू को बिना किसी वैध अनुमति के मैदान में जमा किया गया था, जो खनन नियमों का उल्लंघन है. मामले में खनन निरीक्षक के आवेदन के आधार पर बिंदापाथर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola