राजनीतिक दल एसआइआर को लेकर बीएलए करें नियुक्त : डीसी

Updated:
विज्ञापन
राजनीतिक दल एसआइआर को लेकर बीएलए करें नियुक्त : डीसी

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में नवनिर्मित इवीएम वेयर हाउस स्थित कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में नवनिर्मित इवीएम वेयर हाउस स्थित कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई. डीसी ने कहा कि मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ाने व इसकी विश्वसनीयता में सुधार लाने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की नियुक्ति की सुविधा प्रदान की गयी है. डीसी ने सभी से बीएलए की नियुक्ति करने का आग्रह किया. बताया कि अभी तक इंडियन नेशनल कांग्रेस ने जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में 145 मतदान केंद्रों के लिए बीएलए नियुक्त किया है. बीएलए नियुक्ति के लिए उपलब्ध कराए गए विहित प्रपत्र में मतदान केंद्रवार बीएलए का मोबाइल नंबर एवं फोटोग्राफ रहना अनिवार्य है. वहीं, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि आयोग ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बीएलए को इस शर्त के अधीन बल्क में आवेदन दायर करने की अनुमति दी कि एक बीएलए एक समय/एक दिन में बीएलओ को 10 से अधिक फार्म प्रस्तुत नहीं करेंगे. दावा/आपत्ति प्राप्त करने की पूरी अवधि में प्रपत्रों की संख्या 30 से अधिक होने पर इआरओ एवं एइआरओ की ओर से इसका सत्यापन किया जायेगा. मौके पर एसी पूनम कच्छप, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा, राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, झामुमो नेता साकेश सिंह सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola