डीसी ने इवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Updated at : 14 Mar 2026 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने इवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद ने शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित इवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद ने शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित इवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों विधानसभा का इवीएम कक्ष को खोला गया. निरीक्षण के उपरांत पुनः सील कर दिया गया. डीसी ने इवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता, परिसर की साफ-सफाई आदि की जानकारी ली. उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्रि- मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है. जांच प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजा जाता है. मौके पर एसी पूनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, अग्निशामक पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह आदि थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola