जामताड़ा में श्रीराम कथा का आयोजन 19 फरवरी से : तरुण

Updated at : 01 Feb 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा में श्रीराम कथा का आयोजन 19 फरवरी से : तरुण

जिले के गांधी मैदान में 19 से 28 फरवरी तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा. इसकी तैयारी समिति की ओर से शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

जामताड़ा. जिले के गांधी मैदान में 19 से 28 फरवरी तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा. इसकी तैयारी समिति की ओर से शुरू कर दी गयी है. जामताड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन बर्मन के आवास पर प्रमुख धर्म प्रेमियों की बैठक हुई. अध्यक्षता नित्य गोपाल सिंह ने की. बैठक में सभी लोगों ने वृंदावन के संत श्री श्री अंकित महाराज जी के सानिध्य में होने वाले राम कथा पर विस्तृत रूप से चर्चाएं की गयी. रामकथा समिति के संजोयक तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हो, इसके लिए हर लोगों से विचार विमर्श लिया गया. 19 से 28 फरवरी तक आयोजित श्रीराम कथा अंकित महाराज जी कथावाचन नौ दिनों तक प्रभु राम का चित्रण और उसकी महिमा से हमें परिचित करायेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा होगी. बैठक में सर्वसम्मति से राम कथा आयोजन समिति का अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन बर्मन और कार्यकारी अध्यक्ष नित्य गोपाल सिंह को बनाया गया. मौके पर प्रभु मंडल, अभिमन्यु शाह, प्रकाश नरनोलिया, मनोज बजाज, रमेश रावत, सुजीत मित्र, राघवेंद्र सिंह, गुड्डू बनवाल, धर्मेंद्र बर्मन, ओम शर्मा, सचिन घोष ,झंटू चंद, मिथुन गुप्ता, टिंकू शाह, सीतामनी हांसदा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola