एसबीआइ ने दो नोमनी को दिया दो-दो लाख रुपये का चेक

Updated at : 28 Apr 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
एसबीआइ ने दो नोमनी को दिया दो-दो लाख रुपये का चेक

बिंदापाथर. भारतीय स्टेट बैंक बिंदापाथर शाखा में शिविर लगाकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत लाभुकों के बीच दो-दो लाख रुपये का चेक वितरित किया गया.

विज्ञापन

बिंदापाथर. भारतीय स्टेट बैंक बिंदापाथर शाखा में शिविर लगाकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत लाभुकों के बीच दो-दो लाख रुपये का चेक वितरित किया गया. शाखा प्रबंधक मुकेश प्रसाद व ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक निर्मल भोक्ता ने रतनीचक गांव के समरु कोल व महुलबोना गांव के गोपाल गोराई को दो-दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया. समरु कोल की पत्नी शांति देवी की असामयिक मृत्यु हो गयी थी, जिनका बैंक में पीजेजेवाई के तहत बैंक में बीमा था. गोपाल गोराई की बीमा धारक मां झरणा गोराई की मृत्यु हो चुकी थी. शाखा प्रबंधक मुकेश प्रसाद ने बताया कि बीमा धारक दोनों नोमिनी को आवेदन के एक सप्ताह के अंदर बीमा राशि का चेक बैंक की ओर से दिया गया. बैंक के खाताधारकों से अपील की कि बीमा जरूर करें. 436 रुपये की सालाना बीमा पर किसी भी प्रकार के हुए असामयिक मृत्यु पर उनके नोमानी को दो लाख रुपए देने ता प्रावधान है, जबकि 20 रुपये की बीमा पर सिर्फ दुर्घटना में हुई मौत पर बीमा राशि मिल सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola