खामारबाद पंचायत के झामुमो अध्यक्ष बने संतोष व सचिव रवि

खामारबाद पंचायत में बुधवार को झामुमो पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया.
फतेहपुर. प्रखंड के खामारबाद पंचायत में बुधवार को झामुमो पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया. मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में परेश यादव, वकील सोरेन, अशोक महतो, प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू, गया प्रसाद मंडल आदि थे. सर्वसम्मति से खामारबाद पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, सचिव रवि किस्कू को चुना गया. वहीं कोषाध्यक्ष उमापद बाउरी, मीडिया प्रभारी अनूप कुमार यादव, उपाध्यक्ष रवि हेंब्रम, गिरधारी महतो, लखीलाल सोरेन, सह सचिव सुनील हांसदा, महेश्वर मुर्मू, हरि सोरेन, संगठन मंत्री राम चंद्र महतो, राजीव राणा, निरंजन किस्कू को चुना गया, कार्यकारिणी सदस्य दर्जनों एक्टिव कार्यकर्ताओं को बनाया गया. वहीं सीमलडूबी पंचायत में अध्यक्ष निताई चंद्र महतो, सचिव मोहन सोरेन को चुना गया. कोषाध्यक्ष अनूप कुमार यादव, मीडिया प्रभारी रूपधन टुडू को चुना गया. उपाध्यक्ष आशीष मंडल, जयदेव टुडू, राजेश्वर मुर्मू, सह सचिव राजीव कुमार यादव, सुखचंद हांसदा, असीम बाउरी संगठन मंत्री मनोज महतो, गिरधारी सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव को चुना गया. दर्जनों एक्टिव कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. झामुमो नाला प्रखंड सचिव जयधन हांसदा एवं खामारबाद के पंचायत सचिव नगर चंद्र महतो के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




