बिरसा सिंचाई कूप योजना का ग्रामीण लें लाभ : मनरेगा लोकपाल

Updated:
विज्ञापन
बिरसा सिंचाई कूप योजना का ग्रामीण लें लाभ : मनरेगा लोकपाल

मनरेगा लोकपाल संजय कुमार उपाध्याय ने बुधवार को पोस्ता पंचायत में मनरेगा की योजनाओं का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

नारायणपुर. मनरेगा लोकपाल संजय कुमार उपाध्याय ने बुधवार को पोस्ता पंचायत में मनरेगा की योजनाओं का निरीक्षण किया. मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जांच की. उन्होंने लोहारंगी, पतरोडीह, पोस्ता में मनरेगा योजना के तहत संचालित तालाब, सिंचाई कूप, बिरसा हरित आम की बागवानी योजना आदि की स्थिति को देखा. उन्होंने कुरता पंचायत के चिरूडीह गांव में बिरसा हरित आम की बागवानी में लगाए गए टमाटर का खेती देख संतुष्टि जाहिर कर लाभुकों को खेती-बाड़ी करने के टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि मनरेगा कूप बहुत उपयोगी है इसका लाभ लें. मनरेगा एइ और जेइ निरंतर योजनाओं का अवलोकन करते रहे. मौके पर एइ कुमार अनुराग, जेइ जीतेंद्र टुडू, मुखिया वीरेंद्र प्रताप हेंब्रम, पंचायत सचिव पानसर मरांडी, रोजगार सेवक मो सुलल्तान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola