जामताड़ा में कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
जामताड़ा में कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प

जामताड़ा. कांग्रेस संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत जामताड़ा जिला में संगठन को सशक्त और व्यवस्थित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. कांग्रेस संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत जामताड़ा जिला में संगठन को सशक्त और व्यवस्थित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. जामताड़ा नगर व प्रखंड क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम के चौथे दिन जिलाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया का समापन हुआ, जिसमें पार्टी के भीतर नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार देखा गया. प्रक्रिया प्रखंड अध्यक्ष दाऊद अंसारी की देखरेख में हुई. मौके पर पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. पार्टी संगठन की जमीनी स्तर तक पकड़ मजबूत करने का संकल्प लिया गया. सोमवार को जामताड़ा नगर के पटोदिया धर्मशाला में कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी हुई. प्रदेश स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कांग्रेस नेता अरुण साहू मौजूद रहे. जिलाध्यक्ष पद के लिए इस बार तीन प्रमुख उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. इनमें वर्तमान जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे और वरिष्ठ कांग्रेसी नन्द किशोर सिंह शामिल हैं. तीनों उम्मीदवारों ने प्रचार-प्रसार किया और संगठन को नयी दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया. मौके पर नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी शादाब अंसारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola