राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रदीप बजाज

Updated at : 30 Jan 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रदीप बजाज

राजद ने जामताड़ा के प्रदीप कुमार बजाज को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. राजद ने जामताड़ा के प्रदीप कुमार बजाज को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. गुरुवार को राजद जिलाध्यक्ष व चैंबर ऑफ कामर्स ने उन्हें सम्मानित किया. मौके पर प्रदीप बजाज ने कहा कि सरकार में पार्टी के हिस्से में उद्योग विभाग आया है. राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पार्टी ने व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. इसके माध्यम से पार्टी से व्यवसायियों को जाेड़ने का काम किया जायेगा. राज्य के विकास में व्यवसायियों की भूमिका तय की जायेगी. उनसे मिलकर राज्य में विकास का खाका खिंचा जायेगा. संताल परगना के अलावा पूरे प्रदेश में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कमेटी का विस्तार, जिलाध्यक्ष व जिला कमेटी की घोषणा की जायेगी. वहीं राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि यह जामताड़ा के लिए बड़ी उपलब्धि है. अब व्यापारियों के साथ मिलकर राज्य के विकास को गति देने का काम करेंगे. बता दें कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है. मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के कैलाश सरावगी, नवल सिंह, राजद नेता सत्यपाल यादव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola