पुलिस ने मुढ़ी मिल से भारी मात्रा में कोयला किया बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jul 2024 12:23 AM
जगन्नाथपुर गांव में दो अलग-अलग मुढ़ी मिल में छापामारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में कोयला जब्त किया है.
बिंदापाथर. जगन्नाथपुर गांव में दो अलग-अलग मुढ़ी मिल में छापामारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में कोयला जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक नाला एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जगन्नाथपुर गांव के दो मुढ़ी मिल पर छापामारी की. पुलिस टीम में एसडीपीओ मनोज कुमार, बिंदापाथर थाना प्रभारी बालाजी राजहंस, जेएसआइ मेघ राउत सहित सशस्त्र बल शामिल थे. जगन्नाथपुर गांव कांचन गोराई एवं सौरव गोराई नामक दो व्यक्ति के घर में स्थित मुढ़ी मिल पर छापामारी की गयी. बिंदापाथर थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जगन्नाथपुर स्थित मुढ़ी मिलों में छापामारी की गई. दोनों ही मुढ़ी मिल से करीब 30 -30 क्विंटल कच्चा कोयला एवं 20-20 क्विंटल जला हुआ कोयला बरामद किया गया. मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










