कटंकी गांव में घुमावदार सड़क पर ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
कटंकी गांव में घुमावदार सड़क पर ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत

जामताड़ा. थाना क्षेत्र के कटंकी गांव में मंगलवार की देर रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा जामताड़ा थाना क्षेत्र के कटंकी गांव में मंगलवार की देर रात एक ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सुपायडीह गांव के लालटू हेंब्रम (28) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात लालटू हेंब्रम ट्रैक्टर लेकर बालू लोड करने सतसाल स्थित अजय नदी की ओर जा रहा था. इसी दौरान कटंकी गांव में काली मंदिर के समीप घुमावदार सड़क होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि चालक ने शराब का सेवन किया था, जिस कारण वाहन पर नियंत्रण खोने से दुर्घटना हुई. घटना की सूचना मिलने पर जामताड़ा थाने पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखा गया है. हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन देर रात सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola