पुलिस ने चार गैलन अवैध हड़िया शराब किया नष्ट

Updated at : 01 Feb 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने चार गैलन अवैध हड़िया शराब किया नष्ट

पुलिस ने पांचमोहली गांव के समीप अवैध रूप से हड़िया शराब निर्माण भट्टी पर छापेमारी कर भट्टी को नष्ट कर दिया.

विज्ञापन

बिंदापाथर. पुलिस ने पांचमोहली गांव के समीप अवैध रूप से हड़िया शराब निर्माण भट्टी पर छापेमारी कर भट्टी को नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी बालाजी राजहंस के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी बी राम, जयकरण पासवान, जयदेव मुर्मू, रतन हेंब्रम सहित पुलिस कर्मियों ने अवैध भट्टी पर छापेमारी की. हालांकि पुलिस आने के भनक लगते ही अवैध शराब निर्माण में जुटे लोग भाग निकले.पुलिस ने भट्टी एवं सैकड़ों मिट्टी का हांड़ी को नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि करीब चार गैलन हड़िया शराब, 10-12 केजी बाखर, चावल सहित शराब बनाने के रॉ मेटेरियल बरामद किया गया. बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गयी है. बताया कि अज्ञात लोगों पर प्राथमिक की दर्ज की जा रही है. बहुत जल्द ही इससे जुड़े लोगों को हिरासत में लिया जायेगा. मालूम हो कि पांचमोहली, माड़ालो इलाके में इससे पहले भी पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गयी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक शराब माफिया हड़िया शराब निर्माण चोरी छुपे करते रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola