वार्षिक खेलकूद के प्रतिभागियों को मिला प्रमाण-पत्र

Updated:
विज्ञापन
वार्षिक खेलकूद के प्रतिभागियों को मिला प्रमाण-पत्र

नगर के पाल बागान स्थित एमबीशन प्वाइंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मिहिजाम. नगर के पाल बागान स्थित एमबीशन प्वाइंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने बैलून दौड़, कैरम प्रतियोगिता, चॉकलेट दौड़, गोली चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को मुख्य अतिथि दंत चिकित्सक डॉ शशि शेखर सुमन व विद्यालय प्राचार्य दीपक कुमार ने पुरस्कार व प्रमाण- पत्र प्रदान किया. बच्चों ने इस मौके पर एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में शिक्षक अख्तर अंसारी, नेहा शर्मा, मोना कुमारी, नसरीन परवीन आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola