दक्षिण पूर्व रेलवे में नॉन-इंटरलॉकिंग, कई ट्रेनें रद्द
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2024 11:28 PM
आद्रा मंडल के इंद्रबिल स्टेशन के यार्ड मोडिफिकेशन के कारण 6 दिन (20 जून से 25 जून तक) प्री-टू-प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे.
जामताड़ा. दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आद्रा मंडल के इंद्रबिल स्टेशन के यार्ड मोडिफिकेशन के कारण 6 दिन (20 जून से 25 जून तक) प्री-टू-प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे. इस दौरान 23 जून को होने वाली यात्रा 18027/18028 खड़गपुर-आसनसोल-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस व 08644/08643 आसनसोल-आद्रा -आसनसोल मेमू स्पेशल ट्रेनें रद्द रहेगी. वहीं 03466 दीघा- मालदा टाउन स्पेशल फेयर समर स्पेशल (23 जून को होने वाली यात्रा) खड़गपुर-आद्रा-आसनसोल के बदले टाटानगर- चांडिल-जॉयचंडी पहाड़ के मार्ग से होकर जाएगी. 22329 हल्दिया-आसनसोल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (24 जून को होने वाली यात्रा) हल्दिया से 1 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी. 15640 कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस (23 जून को होने वाली यात्रा) को सेक्शन में 30 मिनट के लिए नियंत्रित किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










