ePaper

झारखंड में सांसद खेल महोत्सव 21 सितंबर से शुरू

Updated at : 20 Sep 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में सांसद खेल महोत्सव 21 सितंबर से शुरू

झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे की देखरेख में 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक दुमका लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें नमो फुटबॉल टूर्नामेंट, एथलेटिक्स, आर्चरी, वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट और साइकलिंग जैसी खेल प्रतियोगिताएं शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचने का अवसर देगी। इच्छुक खिलाड़ी वेबसाइट पर निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं या जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के तकनीकी अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। खिलाड़ी जल्द से जल्द पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग लें।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के सचिव राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे की देखरेख में 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक दुमका लोकसभा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा. इस महोत्सव में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट, एथलेटिक्स, आर्चरी, बॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट और साइकलिंग जैसी लोकप्रिय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सांसद खेल महोत्सव एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का अवसर मिलेगा. इच्छुक प्रतिभागी वेबसाइट पर निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं अथवा जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ द्वारा नियुक्त तकनीकी पदाधिकारी विष्णु सेन (6299012431) और सुमित ओझा (8863010667) से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं. सभी खिलाड़ी जल्द से जल्द पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में भाग लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola