धूमधाम से मना बांग्ला “नववर्ष वरण ” लोक उत्सव पोइला बैशाख

Updated:
विज्ञापन
धूमधाम से मना बांग्ला  “नववर्ष वरण ” लोक उत्सव पोइला बैशाख

जामताड़ा. संत एंथोनी स्कूल एवं झारखंड बंगाली समिति के संयुक्त तत्वावधान में नववर्ष-वरण ” उत्सव ” पोइला बैशाख ” मनाया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. संत एंथोनी स्कूल एवं झारखंड बंगाली समिति के संयुक्त तत्वावधान में नववर्ष-वरण ” उत्सव ” पोइला बैशाख ” मनाया गया. कार्यक्रम का संचालन झारखंड बांगाली समिति, जामताड़ा के अध्यक्ष डाॅ डीडी भंडारी ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक डॉ चंचल कुमार भंडारी, कवि अशोक कुमार मंडल, झारखंड बंगाली समिति, जामताड़ा के अध्यक्ष डाॅ डीडी भंडारी व उपाध्यक्ष डाॅ कांचन गोपाल मंडल ने संयुक्त रूप से किया. लोक उत्सव का आगाज शिशु कलाकार अभिनव बंदोपाध्याय के वर्ष-वरण गीत के साथ हुआ. साथ ही शिशु नृत्यांगना कुमारी श्रीति दास के स्वागत गीत ने कार्यक्रम में चार चांद लगाया. स्कूल के निदेशक ने स्वागत भाषण पेश किया. कार्यक्रम में अध्यापिकाएं मौसमी दास, सम्पा कुमारी, शोभा सरखेल, रत्ना पाल ने संयुक्त रूप से गीत गायन कर नववर्ष का वंदन किया. स्कूल के छात्र इमरान अंसारी, केशव यादव, सौरव मंडल, बलराम यादव, तरुण कुमार मंडल, संजीव हांसदा, सूरज यादव और अमित गुप्ता ने गायन कर नववर्ष को महिमा मंडित किया. छात्रा नंदिता मंडल, अधिरा खां, रीमा पाल, श्रद्धा पंडित, अंकिता पात्र ने कविता पाठ कर श्रोताओं का मन मोहा. छात्रा सुरभी नाग और श्रेया दास ने नववर्ष पर संबोधन कर उपस्थित बांग्ला भाषा-भाषियों को मंत्र मुग्ध कर दिया. शिक्षाविद सह विज्ञान कर्मी डाॅ कांचन गोपाल मंडल और डाॅ डीडी भंडारी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापिकाओं को कलम और मेडल देकर सम्मानित किया गया. कवि अशोक कुमार मंडल ने धन्यवाद ज्ञापित कर सभा की समाप्ति की घोषणा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola