झारखंड में आज वज्रपात-बारिश के आसार, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

बारिश सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
झारखंड में मानसून का प्रभाव बढ़ रहा है. आज राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
Jharkhand Weather: झारखंड में आज मानसून के पूरी तरह सक्रिय रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में सामान्य तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या बादल गरजने की संभवना है. 24 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
24 जुलाई का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 24 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं बादल गरजने, वज्रपात और 30-40 से किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 24 जुलाई को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, बोकारो में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी दी गयी है.
25- 26 जुलाई का मौसम
IMD के अनुसार 25 जुलाई को झारखंड के लगभग सभी जिलों में जबकि 26 जुलाई को राज्य के अलग-अलग जगहों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है. लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और अन्य कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा मामला: हाईकोर्ट ने JPSC से मांगा जवाब, 24 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
ये भी पढ़ें: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला: अशोक नगर में चोरी करने दिल्ली के बवाना और बिहार के सीतामढ़ी से आई थी दो चोरनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










