कोडरमा ने साहिबगंज को 111 रन से किया पराजित

Updated at : 28 Jan 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा ने साहिबगंज को 111 रन से किया पराजित

अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप सी का वेन्यू जामताड़ा में अंतिम मैच साहिबगंज बनाम कोडरमा के बीच खेला गया.

विज्ञापन

जामताड़ा, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप सी के वेन्यू जामताड़ा में अंतिम मैच साहिबगंज बनाम कोडरमा के बीच खेला गया. इसमें कोडरमा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. महज 48.5 ओवर में 194 रन बनाकर सिमट गयी. जवाबी पारी खेलते हुए साहेबगंज की टीम मात्र 83 रन बनाकर आउट हो गयी. इस प्रकार कोडरमा की टीम ने 111 रन से जीत लिया. मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कोडरमा के अभय कुमार सिंह को दिया गया, जिन्होंने 04 विकेट एवं 13 रन का योगदान दिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जामताड़ा के समाजसेवी चमेली देवी ने दिया. जेएससीए के टीआरडीओ इबनय हुसैन खान, अंपायर रूपेश कुमार, अरविंद कुमार एवं स्कोरर की भूमिका में दीपक कुमार और शुभम मेहता रहे. मौके पर जेएससीए के मैनेजिंग कमेटी के सदस्य युगेश सिंह, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रविंद्र झा, उपाध्यक्ष कुणाल सिंह, विक्रम शर्मा, तरुण दास समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola