ज्योति कलश रथ यात्रा ने लोगों को दिया भक्ति का संदेश

Updated:
विज्ञापन
ज्योति कलश रथ यात्रा ने लोगों को दिया भक्ति का संदेश

कुंडहित. ईश्वर की आराधना के लिए आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से देशभर में ज्योति कलश रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

कुंडहित. ईश्वर की आराधना के लिए आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से देशभर में ज्योति कलश रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. ज्योति कलश रथ सोमवार को कुंडहित मुख्यालय पहुंचा. रथ के सहयात्रियों ने लोगों के बीच गायत्री परिवार की ओर से संचालित गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी. बताया कि पूरे देश में चल रहे इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में देवत्व की भावना जागृत करना है. धरती को स्वर्ग बनाने के सपने को साकार करना है. रथयात्रा के माध्यम से आम लोगों में धार्मिक चेतना जागृत करने का भी प्रयास किया जा रहा है. रथ के सहयात्री और गायत्री परिवार के सदस्य विपिन कुमार मंडल और अजय मंडल ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडो में रथ का भ्रमण कर लोगों को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है. रथ में देवी गायत्री के साथ-साथ गायत्री परिवार के संस्थापक गुरुदेव और उनकी धर्मपत्नी की भी प्रतिमा स्थापित है. प्रतिमा के समक्ष अखंड दीपक प्रज्वलित है. आमजन भी रथ के निकट पहुंचकर देवी को प्रणाम कर मंगलकामनाएं कर रहे हैं. रथ में स्थापित देवी प्रतिमा के समक्ष परिवार की सदस्य नूतन देवी, मीना कुमारी और नीतू देवी लगातार भजन कीर्तन कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola