जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Updated at : 20 Feb 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा... भजन पर झूमे श्रद्धालु

घाटी बड़बहाल यज्ञ मैदान में टी सीरीज के गायक जॉली छावड़ा एंड टीम ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी.

विज्ञापन

नारायणपुर. पांच दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन बुधवार की रात घाटी बड़बहाल यज्ञ मैदान में टी सीरीज के गायक जॉली छावड़ा एंड टीम ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी. गायक-गायिकाओं ने जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा…भजन से कार्यक्रम का आगाज किया. इससे पूर्व कलाकारों ने मंच पर देवियों की प्रतिमा स्थापित कर जोत जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद कालाकारों ने बेटा जो बुलाया… मां को आना चाहिए, महारानी तू जगदंबा तू, भोले बाबा की महिमा निराली है… भजन पर लोग झूम उठे. भक्ति गीत ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया. यज्ञ समिति के सदस्यों ने जॉली छावड़ा और उनकी टीम को मालापहना कर एवं अंग वस्त्र भेंट किया. दर्शकों ने उनका का स्वागत तालियों से किया. जॉली छावड़ा ने ऐसा समा बांधा कि मध्य रात्रि से अहले सुबह तक दर्शक पंडाल में जमे रहे. स्वागत में कौशल ओझा, मनमोहन तिवारी, रघु मंडल, लक्ष्मण तिवारी, गुणधार सेन आदि सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola