भ्रूण हत्या रोकने के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्रों का करें निरीक्षण : डीसी

Updated at : 20 Feb 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
भ्रूण हत्या रोकने के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्रों का करें निरीक्षण : डीसी

डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर डीसी ने सदस्यों से कहा कि वे कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाएं. कहा सरकार की हिदायतों के अनुसार प्रसव पूर्व लिंग जांच करवाना कानूनी अपराध है. इसमें अगर किसी अल्ट्रासाउंड केंद्र की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी. पीएनडीटी एक्ट के तहत कोई भी चिकित्सक लिंग जांच नहीं कर सकते. उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिया. वहीं पूर्व से ही पंजीकृत संस्थान बायोपैथ लैब, नारायणपुर की ओर से समर्पित आवेदन में नयी मशीन क्रय के लिए मांगी गयी थी. अनुमति मिलने के उपरांत भी संबंधित संस्थान की ओर से अल्ट्रासाउंड मशीन की क्रय अबतक नहीं की गयी है. इसपर समिति की ओर से विचार विमर्श किया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, डॉ डीसी मुंशी, डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ नीलेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola