सम्मेलन में नाई जाति को एसटी में शामिल करने की उठी आवाज

Updated at : 28 Jan 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
सम्मेलन में नाई जाति को एसटी में शामिल करने की उठी आवाज

प्रखंड के पराठ मैदान में मंगलवार को राष्ट्रीय नाई महासंघ का सम्मेलन हुआ.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड के पराठ मैदान में मंगलवार को राष्ट्रीय नाई महासंघ का सम्मेलन हुआ. संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीके ठाकुर, अधिवक्ता पुष्पा रानी ठाकुर, शिक्षाविद डीडी भंडारी, संघ के जिलाध्यक्ष शंकर भंडारी ने संयुक्त पूर से सम्मेलन का शुभारंभ किया. इससे पूर्व नाई संघ ने रैली निकाली. रैली नारायणपुर हाइस्कूल के समीप से शुरू होकर दलदला मोड़, नारायणपुर बाजार और थाना मोड़ होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची. उपस्थित लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया. प्रदेश अध्यक्ष सीके ठाकुर ने कहा कि हमें अपने संगठन को और मजबूत बनाने की जरूरत है. सरकार से हम लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि हमें एसटी वर्ग में शामिल किया जाए. इसके लिए सदन तक आवाज पहुंचने वाला चाहिए. हम सभी को एकजुट रहना है. रांची हाइकोर्ट की अधिवक्ता पुष्पा रानी ठाकुर ने कहा कि हमें आपस में मतभेद और लड़ाई नहीं करना है. एकजुट होकर रहना है. किसी प्रकार की समस्या हो तो समाज के लोग हमसे मिलें. न्यायिक प्रक्रिया से उन्हें न्याय दिलाऊंगी. आप में प्रेम और सद्भाव बरकरार रखना है. कार्यक्रम में समाज के लिए बेहतर काम करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया. मौके पर रमेश भंडारी, रघुनंदन भंडारी, मदन भंडारी, दिलीप भंडारी, बबलू भंडारी, राजेश भंडारी, संतोष भंडारी, नारायण भंडारी आदि मौजूद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola