बाल विवाह करवाया जाता है तो तुरंत दे जानकारी : बीडीओ

Updated at : 30 Jan 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
बाल विवाह करवाया जाता है तो तुरंत दे जानकारी : बीडीओ

प्रखंड सभागार भवन में बीडीओ नूपुर कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

विद्यासागर. प्रखंड सभागार भवन में बीडीओ नूपुर कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सभी पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य सहित सीसीआइ विनय कुमार विश्वास व रोपना मुंडा शामिल हुए. बीडीओ नूपुर कुमारी ने कहा कि कहीं भी बाल विवाह, बच्चों से प्रताड़ना एवं बाल श्रम करवाया जाता है, तो इस बात की जानकारी तुरंत मुझे दें. कहा कि अनाथ बच्चे जिनके माता-पिता नहीं है, परित्यक्ता बच्चे को त्याग करना, सिंगल अभिभावक माता-पिता में से कोई एक का ना हो, भीख मांगते बच्चे, दुर्व्यवहार से ग्रसित बच्चे, मानव तस्करी से प्रभावित बच्चे, मादक द्रव्यों के चंगुल में फंसे हुए बच्चे, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित बच्चे, घर से भागे हुए बच्चे, बाल श्रम से ग्रसित बच्चे मिले तो तुरंत बीडीओ, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर या चाइल्डलाइन में इसकी सूचना दें. मौके पर प्रखंड प्रमुख छोटेलाल कोल, परेश कुमार, सिकरपोसनी मुखिया मंगल सोरेन, ताराबहाल मुखिया शांति बेसरा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola