कुंजविलास के साथ हरिनाम संकीर्तन का समापन

Updated:
विज्ञापन
कुंजविलास के साथ हरिनाम संकीर्तन का समापन

कुंडहित. पालाजोड़ी पंचायत अंतर्गत तुलसीचक गांव में कोजागरी लक्खी पूजा पर आयोजित 24 पहर हरिनाम संकीर्तन का समापन कुंजविलास के साथ हुआ.

विज्ञापन

कुंडहित. पालाजोड़ी पंचायत अंतर्गत तुलसीचक गांव में कोजागरी लक्खी पूजा पर आयोजित 24 पहर हरिनाम संकीर्तन का समापन कुंजविलास के साथ हुआ. अनुष्ठान के पहले दो दिन पश्चिम वर्धवान निवासी कीर्तनिया सुष्मिता मंडल ने कीर्तन प्रस्तुत किया. अंतिम दिन बीरभूम के सुनील मंडल ने कुंजविलास गान प्रस्तुत किया. कीर्तनिया मंडी ने लोगों से कहा कलयुग में हरिनाम संकीर्तन के बिना मानव जीवन का उद्धार संभव नहीं है. इसलिए सभी बच्चे, बूढ़े को सच्चे मन से हरिनाम संकीर्तन सुनना चाहिए. हरिनाम संकीर्तन सुनने से पाप से मुक्ति मिलती है. इसलिए हम सभी को श्री हरि के शरण में रहना चाहिए. कीर्तन गान समाप्ति के बाद सभी भक्तों को महाप्रसाद के रूप में नारायण भोज कराया गया. मौके पर पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल सहित मुखिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola