ePaper

सड़क हादसे में चार लोग घायल, दो धनबाद रेफर

Updated at : 19 Nov 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में चार लोग घायल, दो धनबाद रेफर

लखनपुर गांव के समीप सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों का उपचार सीएचसी नारायणपुर में किया गया. इसमें दो लोगों को धनबाद रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. लखनपुर गांव के समीप सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों का उपचार सीएचसी नारायणपुर में किया गया. इसमें दो लोगों को धनबाद रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के पल्टा निवासी काबुल अंसारी अपनी मां खेरून बीबी के साथ बाइक से डाॅक्टर को दिखाने अहिल्यापुर जा रहे थे. लखनपुर गांव में सामने से दूसरा एक बाइक सवार आ गया, जिससे बचने के दौरान वह अनियंत्रित हो गये. पीछे से आ रही एक दूसरी बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया. इससे दोनों बाइक सवार पल्टा गांव के काबुल अंसारी, उसकी मां खेरून बीबी एवं करमाटांड थाना क्षेत्र के फुकबंदी गांव के कमरूद्दीन अंसारी तथा सफीक अंसारी गिरकर घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल काबुल अंसारी एवं उनकी मां खेरून बीबी को धनबाद रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola