आधार कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ठगी करने वाले चार साइबर ठग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
आधार कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ठगी करने वाले चार साइबर ठग गिरफ्तार

करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित बिजली सब स्टेशन के समीप छापेमारी की गयी. गिरफ्तार साइबर ठगों में दो आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र से चार साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है. साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो ने बताया कि, एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर इंस्पेक्टर जयंत तिर्की के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, एसआई हीरालाल महतो, एएसआई स्टेनली हेम्ब्रम व अन्य पुलिस कर्मियों की टीम बनायी गयी. टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित बिजली सब स्टेशन के बगल में छापेमारी की, जहां साइबर अपराध करते चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें करमाटांड़ थाना क्षेत्र के लोहरबंधा निवासी सुहेल अंसारी, इकरामुल अंसारी व रमजान अंसारी, देवलबाड़ी निवासी भुदेव मंडल उर्फ माइकल को गिरफ्तार किया गया. इन सभी के पास से 08 मोबाइल व 13 सिम कार्ड जब्त किये गये हैं. इस संबंध में इन सभी के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 39/2025, धारा 111(2) (बी)/ 317(2)/ 317(4)/ 317(5)/ 318(4)/ 319(2)/ 336(3)/338/340(2)/3(5) बी.एन.एस 2023 व 66(बी) (सी) (डी) आईटी.एक्ट. के अंतर्गत कांड दर्ज कर सभी को जेल भेजा दिया गया है. बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आधार कार्ड अपडेट करने का कस्टमर को उनके वाट्सएप मोबाइल नंबरों पर एक एपीके फाइल भेजकर इंस्टॉल कराकर अपना आधार, मोबाइल नंबर डिटेल डालवाकर उनका मोबाइल का स्क्रीन हैक कर ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी करता था. गिरफ्तार साइबर ठगों में दो आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. प्राथमिकी अभियुक्त सुहेल अंसारी साइबर थाना कांड संख्या 42/2024 में जेल गया है. जबकि भूदेव मंडल उर्फ माइकल साइबर थाना कांड संख्या 43/2019 के तहत जेल गया है. बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प. बंगाल, बिहार व उड़ीसा के लोगों के साथ ठगी करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola