Rajasthan Board 10वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कहां कर सकेंगे चेक

Updated at : 15 Mar 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Board 10th Result

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं की कॉपियां तेजी से चेक हो रही हैं. ऐसे में राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी होगा. इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,68,078 ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

विज्ञापन

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. बोर्ड की तरफ से कॉपियों की जांच का काम तेजी से चल रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि रिजल्ट मार्च के तीसरे हफ्ते तक जारी हो सकता है.

इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और उनके माता-पिता रिजल्ट (Rajasthan Board 10th Result 2026) का इंतजार कर रहे हैं. इस साल राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गईं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे.

ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे Class 10 Board Exam 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट भी निकालकर रख लें.

इन वेबसाइट्स पर करें चेक

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
  • education.rajasthan.gov.in

Rajasthan Board 10th Result कब तक आ सकता है?

राजस्थान बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिया है कि 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च के आसपास जारी किया जा सकता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. रिजल्ट जारी होने की सूचना बोर्ड की वेबसाइट और मीडिया के जरिए दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड इस बार मार सकता है बाजी, 5वीं-8वीं का रिजल्ट भी जल्द होगा जारी 

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola