एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे – घर पर बनाएं स्वादिष्ट घी रोस्ट पनीर

Updated at : 15 Mar 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
Mangalorean Ghee Roast Paneer by Chef Kunal Kapur

साउथ इंडियन स्टाइल घी रोस्ट पनीर

अगर आप पनीर की नई और मसालेदार रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो साउथ इंडियन स्टाइल घी रोस्ट पनीर जरूर बनाएं. घी में भुने मसालों, लाल मिर्च और करी पत्तों की खुशबू से तैयार यह डिश स्वाद में बेहद लाजवाब होती है. इसे आप पराठा या चावल के साथ आसानी से घर पर बना सकते हैं.

विज्ञापन

Mangalorean Ghee Roast Paneer by Chef Kunal Kapur: अगर आज आप पनीर से कुछ स्पेशल और सुपर टेस्टी डिश बनाना चाहते है तो घी रोस्ट पनीर की रेसिपी जरूर बनाएं. यह डिश कर्नाटक के कुंडापुर इलाके की मशहूर मैंगलोरियन घी रोस्ट से मिलती जुलती है, जिसे शेफ कुणाल कपूर ने वेजिटेरियन ट्विस्ट के साथ बनाया है जिसका स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा.

घी रोस्ट पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटे)
  • 6-8 सूखी ब्याडघी लाल मिर्च (या कश्मीरी मिर्च)
  • 1 छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच धनिया के बीज
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • ½ छोटा चम्मच सौंफ
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच इमली का गूदा
  • 1 प्याज (बारीक कटा)
  • 3-4 बड़े चम्मच देसी घी
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 6-8 करी पत्ते
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच गुड़ (टेस्ट बैलेंस करने के लिए)
  • नमक स्वादानुसार

घी रोस्ट पनीर बनाने की खास रेसिपी (Mangalorean Ghee Roast Paneer by Chef Kunal Kapur)

Mangalorean Ghee Roast Paneer by Chef Kunal Kapur
घी रोस्ट पनीर

1. सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को हल्का सा भून लें ताकि उनमें मौजूद नमी खत्म हो जाए. फिर काली मिर्च, धनिया, जीरा और सौंफ को भी हल्का सा भून लें.

2. अब भुनी हुई मिर्च, मसाले, अदरक, लहसुन और इमली का गूदा डालकर थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा पेस्ट बना लें.

3. एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें कटा हुआ प्याज डालकर फ्राइ होने तक भूनें.

4. अब तैयार मसाला पेस्ट डालें और लगभग 5 मिनट तक घी में अच्छे से भूनें जब तक खुशबू न आने लगे.

5. मसाले में दही और नमक डालकर तेज आंच पर अच्छी तरह मिला लें.

6. दूसरे पैन में थोड़ा घी गरम करें और पनीर को हल्दी व नमक के साथ हल्का शैलो फ्राई कर लें.

7. फ्राई किया हुआ पनीर मसाले में डालें, ऊपर से करी पत्ते और थोड़ा गुड़ डालकर 2-3 मिनट पकाएं.

यह भी पढ़ें: 5 मिनट में बनाएं शेफ स्टाइल चीज कैरामेल बटर टोस्ट, मीठा-नमकीन स्वाद तुरंत शांत करेगा क्रेविंग

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola