सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में किया गया झंडोत्तोलन

Updated at : 27 Jan 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में किया गया झंडोत्तोलन

करमाटांड़ प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से गणतंत्र दिवस पर झंडाेत्तोलन किया गया.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से गणतंत्र दिवस पर झंडाेत्तोलन किया गया. इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने अंग्रेजी, हिंदी एवं संस्कृत में भाषण दिया. प्रखंड में प्रखंड प्रमुख छोटेलाल कोल, करमाटांड़ थाने में थाना प्रभारी अभय कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर में सचिव बलराम मंडल, विजय वैद्य, सुभाष चौक में विनोद मंडल, पीएचसी करमाटांड़ डॉ राजदेव कुमार, इल्डर क्लब में चंदन मुखर्जी, राजकीय बुनियादी विद्यालय में सचिव प्रभु मंडल, मध्य विद्यालय में झुमका देवी, प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार सिंह, लिटिल स्टार एकेडमी में प्रिंसिपल राजू रंजन रजक, बाबा गुरुकुल भरकट्टा सुनील साह व पंचायतों में मुखियाओं ने झंडारोहण किया. झारखंड आवासीय विद्यालय करमाटांड़ में बच्चियों ने भारतीय कला प्रस्तुति किया.

मिहिजाम में राष्ट्रीय ध्वज को दी गयी सलामी

मिहिजाम. 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी दी गयी. स्कूली बच्चों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गयी. नगर परिषद कार्यालय मेंं कार्यपालक पदाधिकारी राजीव मिश्रा ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. नगर थाना परिसर में थाना प्रभारी विवेकांनद दुबे, चित्तरंजन रेलवे स्टेशन जीआरपी पोस्ट पर प्रभारी अशोक कुमार, जेजेएस डिग्री कॉलेज में प्राचार्य प्रो कृष्ण मोहन साह, जेजेएस इंटर कॉलेज में प्रो विनय सिन्हा, प्लस टू हाइस्कूल में प्राचार्य विश्वजीत लायक, कन्या मध्य विद्यालय कानगोई में प्रधानाध्यापिका नेली ब्लैक, झामुमो कार्यालय में जिला संयोजक समिति सदस्य प्रो कैलाश प्रसाद साव, कांग्रेस कार्यालय में मिंटु मंडल ने वीर सपूतों को याद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola