पटना समेत बिहार के 6 जिलों में 14 मई को 15 मिनट के लिए छाएगा अंधेरा, सायरन बजते ही बंद करनी होगी लाइट, जानें वजह

AI फोटो
Blackout Mock Drill: 14 मई की शाम बिहार के कई जिलों में 15 मिनट के लिए सायरन बजेगा और ब्लैक आउट किया जाएगा. यह सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारी का हिस्सा है. प्रशासन ने लोगों से लाइट बंद रखने, अफवाहों से बचने और घबराने के बजाय सहयोग करने की अपील की है.
Blackout Mock Drill: 14 मई की शाम पटना समेत बिहार के बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में कई इलाकों में सायरन की आवाज गूंजेगी और लोगों से अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की लाइट बंद रखने को कहा जाएगा. बिहार के इन जिलों में यह पूरा अभ्यास सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के तहत किया जाएगा. इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.
शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक चलेगा विशेष अभ्यास
पटना जिला प्रशासन के मुताबिक 14 मई को शाम 7 बजे से 7 बजकर 15 मिनट तक सिविल डिफेंस और ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. इस दौरान नागरिक सुरक्षा से जुड़े जरूरी अभ्यास किए जाएंगे. प्रशासन ने साफ किया है कि यह किसी वास्तविक खतरे की स्थिति नहीं, बल्कि आपातकालीन तैयारी को मजबूत करने के लिए किया जा रहा अभ्यास है.
हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से बचाव की तैयारी
इस मॉक ड्रिल का मुख्य मकसद लोगों को यह समझाना है कि अगर कभी हवाई हमले या किसी बड़ी आपदा जैसी स्थिति बने तो खुद को कैसे सुरक्षित रखना है. सायरन बजने के साथ लोगों को सतर्क रहना होगा और ब्लैक आउट नियमों का पालन करना होगा ताकि आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारी मजबूत हो सके.
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तय समय पर जैसे ही सायरन बजे, घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों की लाइट तुरंत बंद कर दें. कुछ देर के लिए पूरे इलाके में ब्लैक आउट जैसा माहौल बनाया जाएगा. अधिकारियों ने कहा है कि लोग घबराएं नहीं और इसे सिर्फ सुरक्षा अभ्यास समझें.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अफवाहों से बचने की सलाह
पटना डीएम त्यागराजन एसएम ने कहा है कि यह पूरी तरह एक अभ्यास है. इसका मकसद लोगों में जागरूकता बढ़ाना है. इसलिए किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और गलत जानकारी फैलाने से बचें.
अस्पताल, इमरजेंसी सेवाएं और अन्य जरूरी सुविधाएं इस दौरान सामान्य रूप से काम करती रहेंगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
मॉक ड्रिल के दौरान जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव रहेगा. किसी भी जानकारी या सहायता के लिए 0612-2210118 नंबर जारी किया गया है. लोगों से कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर इसी नंबर पर संपर्क करें.
इसे भी पढ़ें: CMO में सम्राट चौधरी ने अपने भरोसेमंद अफसरों को दी कमान, देखेंगे कामकाज, जानिए इनके बारे में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










