Motihari: नेपाल सरकार बदलेगी 100 रुपये सीमा वाला नियम, सीमावर्ती लोगों को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
Nepal custom rule change Raxaul border

शंकराचार्य गेट

नेपाल सरकार के अर्थमंत्री के बयान के बाद रक्सौल और सीमावर्ती इलाकों में राहत की उम्मीद बढ़ गई है. 100 रुपये से अधिक सामान पर लगने वाले कस्टम नियम में बदलाव के संकेत मिले हैं. पढ़ें पूरी खबर और जानें क्या हो सकता है नया फैसला…

विज्ञापन

Motihari News: नेपाल सरकार के अर्थमंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने सीमा क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि भारतीय बाजारों से 100 रुपये से अधिक मूल्य का सामान बिना कस्टम शुल्क लाने पर लगी मौजूदा सीमा में जल्द संशोधन किया जाएगा.

सीमावर्ती लोगों को हो रही थी परेशानी

नेपाल सरकार की मौजूदा कस्टम नीति के तहत भारतीय बाजार से 100 रुपये से अधिक का सामान नेपाल ले जाने पर टैक्स देना अनिवार्य कर दिया गया था. इस नियम के लागू होने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और छोटे व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

इस फैसले का असर रक्सौल समेत सीमा से जुड़े भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला था. नेपाल के कई संगठनों ने भी इस नीति का विरोध किया था.

अर्थमंत्री ने दिए बदलाव के संकेत

मंगलवार को अर्थ समिति में आयोजित चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेपाल के अर्थमंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने कहा कि सरकार सीमावर्ती नागरिकों की समस्याओं को समझती है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नियम वर्तमान सरकार के आने से पहले लागू किया गया था. उन्होंने कहा, “हम इस सीमा को बढ़ाएंगे, लेकिन राजस्व चोरी और तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.”

बार-बार सीमा पार करने वालों पर होगी सख्ती

अर्थमंत्री ने कहा कि कुछ लोग घरेलू उपयोग के सामान के नाम पर दिनभर में कई बार सीमा पार कर सामान लाने-ले जाने का काम करते हैं. ऐसी गतिविधियों पर सरकार कड़ाई से नजर रखेगी.

उन्होंने संकेत दिया कि आम नागरिकों को राहत देने के साथ-साथ तस्करी और अवैध कारोबार रोकने पर भी सरकार का फोकस रहेगा.

व्यापारियों में बढ़ी उम्मीद

नेपाल सरकार के इस बयान के बाद सीमावर्ती इलाकों के व्यापारियों और नागरिकों में राहत की उम्मीद बढ़ गई है. लोगों का मानना है कि अगर नियम में बदलाव होता है तो सीमा क्षेत्र के कारोबार को फिर से गति मिल सकती है.

रक्सौल पूर्वी चंपारण से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन