मोतिहारी में 'सहयोग शिविर' का आयोजन, सिरसामल पंचायत में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

सिरसमाल पंचायत में सहयोग शिविर का निरीक्षण करते डीडीसी डा. प्रदीप कुमार | Prabhat Khabar Network
मोतिहारी के सिरसामल पंचायत में आयोजित 'सहयोग शिविर' में ग्रामीणों की सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया. डीडीसी ने अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए.
Motihari News: मोतिहारी के सदर प्रखंड अंतर्गत सिरसामल पंचायत में मंगलवार को 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया. शिविर में गांव के लोगों की विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागों से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए भारी भीड़ उमड़ी. डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार ने बीपीआरओ पुरुषोत्तम वरुणानंद के साथ शिविर का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों की व्यवस्था का जायजा लिया.
मौके पर ही कई समस्याओं का निष्पादन, अधिकारियों को सख्त निर्देश
शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी-अपनी शिकायतें और आवेदन संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखे. अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया, जबकि अन्य आवेदनों के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया. डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में मिले हर आवेदन पर गंभीरता से काम होना चाहिए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहे.
ब्लॉक और जिला कार्यालय के चक्कर काटने से मिलेगी राहत
डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि इस सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही आमजन की समस्याओं का समाधान करना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. इससे ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा कर उनका जल्द से जल्द निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सामंत कुमार गौतम
सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










