बंजरिया के सेमरा और पचरूखा पश्चिमी पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

सेमरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में मौजूद सदर एसडीओ, बीडीओ, सीओ व अन्य
पूर्वी चंपारण में आयोजित विशेष सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया, साथ ही जन्म प्रमाण पत्र और राशन कार्ड भी वितरित किए गए.
Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्रखंड की सेमरा और पचरूखा पश्चिमी पंचायतों में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर आयोजित किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए. प्रशासनिक अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया.
सेमरा पंचायत सरकार भवन और पचरूखा पश्चिमी पंचायत भवन में आयोजित शिविर का सदर एसडीओ अरुण कुमार ने औचक निरीक्षण भी किया.
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
निरीक्षण के दौरान एसडीओ अरुण कुमार ने कहा कि सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.
उन्होंने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
कई लाभुकों को मौके पर मिले प्रमाण पत्र
शिविर के दौरान कई लाभार्थियों को जन्म प्रमाण पत्र और राशन कार्ड मौके पर ही उपलब्ध कराए गए. दस्तावेज मिलने के बाद लाभुकों ने खुशी जताई.
200 आवेदन मिले, 50 का हुआ तत्काल निस्तारण
सेमरा पंचायत में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 200 आवेदन प्राप्त हुए.
इनमें से प्रक्रिया और समय की उपलब्धता को देखते हुए लगभग 50 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
शिविर में प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव, बीडीओ अजय कुमार प्रिंस, सीओ कृष्ण प्रताप सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष क्यामूल हक, मुखिया अनिल कुमार, दीपक कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










