बारिश थमते ही खेतों को तैयार करने में जुटे किसान

Updated:
विज्ञापन
बारिश थमते ही खेतों को तैयार करने में जुटे किसान

कुंडहित. लगातार एक महीने से हो रही बारिश का सिलसिला थम गया है. पिछले दो दिनों से क्षेत्र में बारिश लगभग न के बराबर हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहित. लगातार एक महीने से हो रही बारिश का सिलसिला थम गया है. पिछले दो दिनों से क्षेत्र में बारिश लगभग न के बराबर हुई है, जिससे मौसम सामान्य हुआ है और किसानों के चेहरों पर राहत लौटी है. अब क्षेत्र में कृषि कार्यों ने तेजी पकड़ ली है. बारिश थमने के साथ ही किसान अपने खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं, ताकि बिचड़े की रोपाई जल्द से जल्द पूरी की जा सके. गौरतलब है कि धान की रोपाई का कार्य पहले ही आरंभ हो चुका था, लेकिन बीच में लगातार बारिश होने से कृषि कार्य धीमी पड़ गयी थी, जो अब गति पकड़ चुका है. पिछले एक महीने की लगातार बारिश ने खेती की गति को रोक दिया था. किसान असमंजस की स्थिति में थे. ऐसे में मौसम के सुधरते ही खेती में नई जान आई है. कृषि कार्य लगभग सामान्य हो चला है. ग्रामीण इलाकों में भी अब परंपरागत कृषि पद्धतियों की जगह आधुनिक मशीनों ने लेनी शुरू कर दी है. किसान हल-बैल छोड़कर अब पावर टेलर और मिनी ट्रैक्टर जैसे यंत्रों का उपयोग कर रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में मशीनों का बढ़ता उपयोग इस बात का संकेत है कि कृषि में आधुनिकता की स्वीकार्यता बढ़ रही है. किसानों की मेहनत अब तकनीक के साथ जुड़कर अधिक प्रभावी और लाभकारी हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola