अपूर्ण पीएम व अबुआ आवासों को जल्द करायें पूर्ण : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
अपूर्ण पीएम व अबुआ आवासों को जल्द करायें पूर्ण : बीडीओ

नारायणपुर. अंचल कार्यालय में गुरुवार को प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में विभिन्न आवास योजनाओं की समीक्षा हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर. अंचल कार्यालय में गुरुवार को प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में विभिन्न आवास योजनाओं की समीक्षा हुई. बैठक में प्रखंड समन्वयक शैलेश कुमार सिंह सहित पंचायत सचिव उपस्थित थे. बैठक में पीएम व अबुआ आवास योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गयी. समीक्षा में पाया कि पीएम आवास योजना में 936 लाभुक ऐसे हैं, जिन्होंने द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त कर ली है, लेकिन अब तक आवास निर्माण पूर्ण नहीं किया है. इस पर प्रभारी बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित पंचायत सचिवों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं, अबुआ आवास योजना (वर्ष 2023-24) में 233 आवास अब भी अपूर्ण हैं. वहीं वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 630 आवासों का निर्माण अधूरा पाया गया. बीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए. नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाय.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola