उत्पाद विभाग ने 140 किलोग्राम माड़ी, पंचवेई किया नष्ट

उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मंगलवार कोड़ी व पंचवेई भट्ठी में छापेमारी की गयी.
जामताड़ा. उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मंगलवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र के पंजनियां स्थित अवैध माड़ी व पंचवेई भट्ठी में छापेमारी की गयी. अवैध माड़ी भट्ठी में काम करने वाले लोग भागने में सफल रहे. तलाशी के क्रम में अवैध माड़ी भट्ठी में 70 मिट्टी के घड़े में बिना जल मिश्रित माड़ी, पंचवेई प्रत्येक घड़े में 02 किलोग्राम कुल 140 किलोग्राम को मौके पर नष्ट कर दिया गया, जिसका नमूना रख लिया गया. वहीं अवैध माड़ी भट्ठी संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियुक्त दर्ज किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










