छात्रों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर

Updated:
विज्ञापन
छात्रों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर

कुंडहित. आदर्श मध्य विद्यालय में शिक्षक एवं अभिभावक संगोष्ठी हुई.

विज्ञापन

कुंडहित. आदर्श मध्य विद्यालय में शिक्षक एवं अभिभावक संगोष्ठी हुई. इसमें छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन के स्तर को बढ़ाने, उनके सर्वांगीण विकास पर परिचर्चा की गयी. छात्रों को नियमित रूप से स्कूल आने पर विशेष बल दिया गया. प्रधानाध्यापक सुब्रत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान समय में सरकार की ओर से निशुल्क किताब, कॉपी, स्कूल ड्रेस, बैग, कलम आदि दिया जा रहा है. छात्रों का स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए संतुलित भोजन भी दिया जाता है. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल, गिरिधारी महतो, अरिजीत सिंह, श्यामल माजी, अपर्णा माजी, झरना मंडल आदि शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola