बेटियों को पढ़ाने, सुरक्षा व संरक्षण पर दिया गया जोर

रेफरल अस्पताल में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की संयुक्त बैठक हुई.
कुंडहित. रेफरल अस्पताल में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की संयुक्त बैठक हुई. जिला परिषद सदस्य रीना मंडल उपस्थित थीं. बैठक में बेटी बचाओ के मुद्दे पर आमजनों को जागरूक करने पर चर्चा की गयी. पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल ने कहा कि बेटियां किसी की बोझ नहीं होती है, बल्कि मां-बाप का सहारा बनती है. गांव-गांव में आमसभा कर बेटियों की सुरक्षा, संरक्षण और जनता में बेटियों के प्रति समानता की भावना लाने के लिए चर्चा की जानी चाहिए. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उपलेन मरांडी ने कहा हमलोगों को बेटियों के जन्म पर खुशी मनाना चाहिए. हम लड़के और लड़कियों के बीच समानता को बढ़ावा देंगे. भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बच्चियों दुराचार आदि कुरीतियों को समाज से उखाड़ फेंकना होगा. समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर ही हम बेटियों के उत्थान के लिए लोगों को जागरूक कर पाएंगे. मौके पर बीपीएम सलीम खान, बीटीटी अवध बिहारी राम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










