5 अगस्त को सरकार का पुतला दहन करेगी DYFI-SFI

Updated:
विज्ञापन
 5 अगस्त को सरकार का पुतला दहन करेगी डीवाईएफआई-एसएफआई

जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ डीवाईएफआई और एसएफआई 5 अगस्त को राज्य सरकार का पुतला दहन करेंगे। छात्रों के समर्थन में यह बड़ा आंदोलन होगा।

विज्ञापन

जामताड़ा : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में डीवाईएफआई और एसएफआई ने 5 अगस्त को रांची में राज्य सरकार का पुतला दहन करने की घोषणा की है.

संगठन ने कहा है कि जयपाल सिंह स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों के समर्थन में राज्य के सभी जिलों में एकजुटता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

डीवाईएफआई और एसएफआई ने सरकार से आंदोलनरत छात्रों से अविलंब वार्ता करने, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, परीक्षा प्रणाली में सुधार, न्यायिक जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. उक्त आशय की जानकारी डीवाईएफआई के राज्य संयोजक मोहन मंडल ने दिया.


विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola