जामताड़ा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसपी शंभू कुमार सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

go go go go go go go go ch ch ch ch ch co co co co

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा

विज्ञापन

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव और मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर आरोपियों को दबोच लिया.

केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों को बनाते थे साइबर ठगी का शिकार

गिरफ्तार आरोपियों में सोनबाद निवासी बिक्रम दा, पाण्डेडीह निवासी जय कुमार दास तथा बेवा निवासी हेमंत दास शामिल है. पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है. बताया कि बिक्रम दाँ बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर लोगों से एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी करता था. वहीं जय कुमार दास और हेमंत दास अमेज़न पे ऐप के माध्यम से बैंक की जानकारी जुटाकर लोगों को केवाईसी अपडेट के नाम पर कॉल करते थे और ई-वॉलेट के जरिए ठगी करते थे. दोनों अपने सहयोगियों को बैंक खाते और एटीएम कार्ड भी उपलब्ध कराते थे. इस मामले में साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 48/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा दूरसंचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.बताया कि आरोपियों का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था और मामले की आगे की जांच जारी है. मौके पर साइबर डीएसपी अमित कुमार सहित अन्य थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola